भोपाल में ‘अजमेर पार्ट 2 कांड’ का खुलासा, कॉलेज के पूर्व छात्रों पर गंभीर आरोप

'Ajmer Part 2' Scandal Unveiled in Bhopal, Serious Allegations Against Former College Students
'Ajmer Part 2' Scandal Unveiled in Bhopal, Serious Allegations Against Former College Students

भोपाल। राजधानी में टीआईटी कॉलेज के तीन पूर्व छात्रों पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसे ‘अजमेर पार्ट 2 कांड’ कहा जा रहा है। आरोपियों ने मिलकर एक गिरोह बनाया और कई छात्राओं की अस्मत लूटी। उन्होंने पहले एक छात्रा से दोस्ती कर उसे प्यार में फंसाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया।

इसके बाद पीड़िता को वीडियो का डर दिखाकर उसकी दोस्त को बुलवाया और उससे भी दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। आरोपियों ने एक के बाद एक कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। सभी आरोपी मुस्लिम समाज से जुड़े हैं, जबकि पीड़िताएं बहुसंख्यक समाज से हैं।

अब तक तीन पीड़िताएं सामने आई हैं, जो टीआईटी कॉलेज में पढ़ती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। बागसेवनिया थाने में जीरो पर कार्रवाई कर केस डायरी ऐशबाग, जहांगीराबाद और अशोका गार्डन थानों को भेजी गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िताओं और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale