नई दिल्ली: रूस ने भारत को अपने 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट SU-57A की खरीद का प्रस्ताव दिया है, जिसे अमेरिका के F-35 फाइटर जेट का विकल्प माना जा रहा है। हालांकि भारत ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई समझौता नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार, रूस ने इस डील को आकर्षक बनाने के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, भारतीय हथियार प्रणालियों के साथ इसका एकीकरण, और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत HAL के साथ साझेदारी का भी प्रस्ताव दिया है।
हालांकि, भारत फिलहाल अपने स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर प्रोजेक्ट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) पर फोकस कर रहा है, जो रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
