नई दिल्ली / वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड और टैरिफ से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हो रही है। अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक (Howard Lutnick) ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस दिशा में बेहद रचनात्मक बातचीत हुई है और जल्द ही एक व्यापक व्यापार समझौता आकार ले सकता है।
U.S.-India Strategic Partnership Forum Annual Leadership Summit में बोलते हुए लुटनिक ने भारत की चिंताओं का सम्मान करते हुए स्पष्ट किया, “ट्रम्प ‘अमेरिका फर्स्ट’ की बात करते हैं, लेकिन इसका मतलब ‘सिर्फ अमेरिका’ नहीं है। हम मजबूत रहना चाहते हैं लेकिन अपने सहयोगियों की भी परवाह करते हैं। अमेरिका चाहता है कि एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में हो, लेकिन बहुत सारे प्रोडक्ट्स ऐसे हैं जिन्हें भारत में निर्मित किया जाए, तो हमें खुशी होगी।”
"The President thinks 'America First,' but he does not think 'America only' or 'America exclusively.' He will first take care of home – so that we are big and strong – but then he is going to take care of his allies. He is going to make sure that he takes care of India – whom he… pic.twitter.com/AroqLD4Hop
— US-India Strategic Partnership Forum (@USISPForum) June 3, 2025
इस बयान के बाद भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी संकेत दिया कि दोनों देश एक-दूसरे के उत्पादों को अपने बाजार में प्रेफरेंशियल एक्सेस (Preferential Access) देने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।
I spoke at the U.S.-India Strategic Partnership Forum Annual Leadership Summit tonight.
— Howard Lutnick (@howardlutnick) June 3, 2025
We have a great relationship between our countries. I’m optimistic for a trade deal soon that will benefit both nations.
🇺🇸🇮🇳 pic.twitter.com/BCO8UYx7Wc
