बिलासपुर: राजीव गांधी चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा किया। पैसे के विवाद में युवक इतना उग्र हो गया कि उसने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की।
इस गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पेट्रोल पंप स्टाफ ने युवक के नशे में धुत होकर बदतमीजी करने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
