दिल्ली में AC खराबी से भड़का ग्राहक, शोरूम कर्मचारियों से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

Delhi: Customer Assaults Showroom Staff Over Faulty AC, Incident Caught on CCTV
Delhi: Customer Assaults Showroom Staff Over Faulty AC, Incident Caught on CCTV

नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में जमकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने यहां से एयर कंडीशनर (AC) खरीदा था, लेकिन वह ठीक से काम नहीं कर रहा था। ग्राहक ने कई बार इसकी सर्विस के लिए शिकायत की, लेकिन शोरूम की तरफ से कोई समाधान नहीं मिला।

सर्विस न मिलने से नाराज होकर ग्राहक कुछ साथियों के साथ शोरूम पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान शोरूम में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने मारपीट के साथ-साथ तोड़फोड़ भी की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale