Vrat Tyohar List: साल 2025 का जून महीना रविवार के दिन से शुरू हो रहा है और पंचांग के अनुसार 1 जून को ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि है। इस दिन श्रीस्कन्द षष्ठी व्रत मनाया जाएगा। यह महीना आश्लेषा नक्षत्र में प्रारंभ होगा और पूरे महीने अनेक व्रत, त्योहारों के साथ-साथ कई ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाले हैं।
इस महीने गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री पूर्णिमा, जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा इस माह में बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र ग्रह अपनी-अपनी राशियों में गोचर करेंगे, जिससे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण बन रहा है।
जून 2025 में प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची
1 जून (रविवार): श्री स्कंद षष्ठी व्रत
4 जून (बुधवार): महेश नवमी
5 जून (गुरुवार): गंगा दशहरा
6 जून (शुक्रवार): निर्जला एकादशी
8 जून (रविवार): प्रदोष व्रत
10 जून (मंगलवार): वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
11 जून (बुधवार): कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
12 जून (गुरुवार): आषाढ़ मास प्रारंभ
14 जून (शनिवार): कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
15 जून (रविवार): मिथुन संक्रांति
21 जून (शनिवार): योगिनी एकादशी
23 जून (सोमवार): प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
25 जून (बुधवार): आषाढ़ अमावस्या
26 जून (गुरुवार): आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आरंभ
27 जून (शुक्रवार): जगन्नाथ रथ यात्रा
28 जून (शनिवार): विनायक चतुर्थी
30 जून (सोमवार): स्कंद षष्ठी व्रत
जून 2025 के ग्रह गोचर की प्रमुख तिथियां
6 जून 2025, शुक्रवार: सुबह 09:29 बजे बुध ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश।
7 जून 2025, शनिवार: सुबह 02:28 बजे मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश।
15 जून 2025, रविवार: सुबह 06:52 बजे सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश।
22 जून 2025, रविवार: देर रात 09:33 बजे बुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश।
29 जून 2025, रविवार: दोपहर 02:17 बजे शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश।
जून में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
मंगल: 7 जून को मघा नक्षत्र में गोचर और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर।
सूर्य: 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर।
बुध: 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर।
शुक्र: 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर।
गुरु: 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर।
