भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने के लिए राह वीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अब एक व्यक्ति को साल में पाँच बार पुरस्कार मिल सकेगा।
इस योजना में चयनित राह वीरों को प्रत्येक पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये और प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ राह वीरों को एक लाख रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा।
राह वीर योजना का लाभ केवल गंभीर दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिकता से गोल्डन ऑवर यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा।
राज्य सरकारें 30 सितंबर तक 3 सर्वश्रेष्ठ राह वीरों के नाम केंद्र सरकार को भेजेंगी, जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने और उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास है।
