चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा– किसानों के मसीहा को कोटि-कोटि नमन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की आज पावन पुण्यतिथि है।

CM Yogi Pays Tribute to Chaudhary Charan Singh on His Death Anniversary
CM Yogi Pays Tribute to Chaudhary Charan Singh on His Death Anniversary

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अन्नदाता किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।”

योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा, “चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की आज पावन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर भारत माता के इस महान सपूत के प्रति कोटि-कोटि नमन करते हुए मैं प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं… उत्तर प्रदेश में भूमिसुधार, ग्रामीण विकास, शासन की पारदर्शिता संबंधी जो कदम उन्होंने उठाए थे उसकी गूंज आज भी हमारे गांव में किसानों से और समाज के प्रत्येक तबके से सुनने और देखने को मिलती है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale