नोएडा: नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस एस्पेशिया सोसाइटी में नशे में धुत्त एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि महिला ने बच्चों की लड़ाई में न केवल बच्चों को पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आईं अन्य महिलाओं को भी थप्पड़ मारे।
इस घटना का एक वीडियो दूर से किसी रेजिडेंट द्वारा बनाया गया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला हिंसक तरीके से लोगों पर हमला कर रही है। सोसाइटी के लोग अपने-अपने टावर से यह नजारा देखते दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। यह घटना थाना 39 क्षेत्र की है। महिला की इस हरकत से सोसाइटी में तनाव का माहौल है।
ये एक महिला की गुंडागर्दी हैं!!
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) May 28, 2025
नोएडा : सेक्टर 100 LOTUS ESPACIA सोसाइटी में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा जमकर चला, रेजिडेंट्स का आरोप बच्चों की लड़ाई में बच्चों को पीटा और फिर पेटेंट्स के साथ भी मारपीट की … महिला नशे में धुत्त थीं, वीडियो भी हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल,… pic.twitter.com/s76o44qB93
