अमेरिका में नए विदेशी छात्रों के लिए वीज़ा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आया है। ट्रंप प्रशासन ने नए छात्र वीज़ा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है, और अब वीज़ा इंटरव्यू से पहले अमेरिका में पढ़ाई के लिए इच्छुक विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच अनिवार्य होगी।
अमेरिकी दूतावासों को निर्देश दिया गया है कि वे नए छात्र वीज़ा के लिए इंटरव्यू तब तक शेड्यूल न करें, जब तक कि सोशल मीडिया वेटिंग पर नई गाइडलाइंस जारी नहीं हो जातीं। हालांकि, जिन छात्रों के इंटरव्यू पहले से शेड्यूल हैं, वे जारी रहेंगे।
इस आदेश से वीज़ा प्रोसेसिंग में देरी होने की आशंका है, जिससे विदेशी छात्रों पर आर्थिक रूप से निर्भर कई अमेरिकी विश्वविद्यालयों को वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।
