इंदौर शूटिंग एकेडमी कांड: आरोपी कोच मोहसिन की गिरफ्तारी से पहले पिटाई का वीडियो वायरल

पीड़िताओं के वीडियो वायरल होने के आधार पर हिंदूवादी संगठन के लोगों और पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली थी।

Indore Shooting Academy Case: Video of Accused Coach Mohsin Being Beaten Before Arrest Goes Viral
Indore Shooting Academy Case: Video of Accused Coach Mohsin Being Beaten Before Arrest Goes Viral

इंदौर: इंदौर में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले रेप, ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ के आरोपी कोच मोहसिन खान से जुड़े लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब उसकी गिरफ्तारी से पहले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पीड़ितों के परिजनों द्वारा बेल्ट और थप्पड़ों से पिटाई का एक वीडियो सामने आया है।

मोहसिन पर तीन छात्राओं द्वारा कुल चार एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से एक रेप और बाकी छेड़छाड़ की हैं। इन मामलों के बाद मोहसिन को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोहसिन के मोबाइल में मिले अश्लील फोटो-वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि, बुधवार (20 मई 2025) को गिरफ्तारी से पहले ही मोहसिन का मोबाइल पुलिस से पहले पीड़िताओं के रिश्तेदारों और हिंदूवादी संगठन के लोगों के हाथ लग गया था। उसमें मिले वीडियो देखकर उन्होंने मोहसिन की जमकर पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

पीड़िताओं के वीडियो वायरल होने के आधार पर हिंदूवादी संगठन के लोगों और पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली थी। वे उसकी एकेडमी पर पहुंचे, लेकिन पता लगा कि वह अब वहां नहीं आता है। काफी तलाशने के बाद उन्होंने बुधवार को उसे ढूंढ निकाला और उसका मोबाइल चेक करने के बाद बेल्ट से पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था।

मोहसिन के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के लिए वीडियो भेजे गए हैं, और पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale