उज्जैन: बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई एक युवती को टाटा मैजिक चालक पर भरोसा करना उस समय महंगा पड़ गया जब युवक ने ब्रिज के नीचे अंधेरा देखकर उसका हाथ पकड़ा और गलत हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे बचाने पहुंचे और युवक को पकड़कर चिंतामन थाना पुलिस के सुपुर्द किया।
हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रहने वाली एक युवती साल 2024 में अपने परिवार के साथ उज्जैन आई थी। तब उसकी मुलाकात टाटा मैजिक चालक शाहरुख पिता सादिक खान (निवासी ग्राम पिपलाई जैथल, घटिया) से हुई थी। शाहरुख के पास युवती का मोबाइल नंबर था, इसलिए वह उससे चैटिंग कर बातचीत करता रहता था।
यह युवती एक बार फिर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आई। उसने बाबा महाकाल और अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए शाहरुख को मैजिक के साथ बुलाया, तो उसने अपनी गाड़ी खराब होने की बात कही और युवती को मोटरसाइकिल पर चलने के लिए कहा। पहले तो युवती ने मना किया, लेकिन बाद में शाहरुख उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
हरसिद्धि के बाद चिंतामन गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर ब्रिज के नीचे अंधेरे में शाहरुख ने युवती का हाथ पकड़ा और उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। जब युवती उसकी बातों में नहीं आई और विरोध किया, तो शाहरुख ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
युवती की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद की और शाहरुख को पकड़कर चिंतामन थाना पुलिस के सुपुर्द किया। इस मामले में चिंतामन थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 2023, 74, 351, 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ उसकी चैटिंग सामने आई है।
