भोपाल: मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा में 75 फ़ीसदी या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विभाग ने सभी जिलों को आदेश जारी कर छात्रों के बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त अकाउंट डिटेल्स को पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
योजना के तहत, 75 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

