Toyota Hilux 2026 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और दमदार 4×4 पिकअप की पूरी डिटेल

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Toyota Hilux को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पिकअप ट्रक नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह हायलेक्स का नौवां एडिशन है और पहले की तरह आईएमवी बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)
टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)

ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी नई गाड़ी टोयोटा हायलेक्स (Toyota Hilux) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। वैश्विक बाजार में पहले ही उतारे जा चुके इस पिकअप ट्रक की भारत में एंट्री कई वजहों से खास मानी जा रही है। कंपनी का यह पिकअप ट्रक अपने 9वें संस्करण (Edition) में आया है, जिसमें नया एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें आधुनिक तकनीक और फीचर्स को शामिल किया गया है, जबकि गाड़ी का निर्माण पहले की तरह ही आईएमवी बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर किया गया है।

विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें

कंपनी ने टोयोटा हायलेक्स के जीएक्स 4×2 ऑटोमेटिक वेरिएंट को 31,99,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। इसके अलावा जीएक्स 4×4 ऑटोमेटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 33,69,000 रुपये और टॉप मॉडल वीएक्स 4×4 ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 36,69,000 रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है।

टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)
टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)

नया एक्सटीरियर डिजाइन और कलर ऑप्शन

नई हायलेक्स के फ्रंट लुक को अधिक सीधा और बोल्ड बनाया गया है, जिसमें पतले आकार के एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं। इसके सामने हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल मौजूद है, जहाँ पारंपरिक ब्रांड लोगो की जगह अंग्रेजी में ‘TOYOTA’ लिखा गया है। साइड प्रोफाइल में ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, रोल बार्स, 18 इंच के नए अलॉय व्हील्स और चढ़ने-उतरने के लिए फुटबोर्ड मिलता है। गाड़ी के पिछले हिस्से में सी-शेप्ड डीआरएल सिग्नेचर के साथ एलईडी टेल लैम्प्स और टोयोटा की ब्रांडिंग दी गई है। इसके नए बंपर में एक इंटीग्रेटेड स्टेप जोड़ा गया है, जिससे पिकअप के कार्गो बेड पर चढ़ना काफी आसान हो जाता है। यह गाड़ी कुल छह रंगों में उपलब्ध है—सल्फर मेटैलिक, प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर व्हाइट।

टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)
टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)

प्रीमियम केबिन और आधुनिक फीचर्स

केबिन की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम ‘टोयोटा स्मार्ट कनेक्ट’ तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही गाड़ी में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिस पर टोयोटा लिखा हुआ है।

टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)
टोयोटा हायलेक्स 2026 (Image: Toyota Bharat)

इंजन और ट्रांसमिशन क्षमता

2026 टोयोटा हायलेक्स में पहले वाला ही 2.8-लीटर का फोर-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 204 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ग्राहकों को इसमें 4×2 और 4×4 दोनों ड्राइव सिस्टम चुनने का विकल्प मिलता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale