रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स ₹75 करोड़ में बिके, T-Series के नाम बड़ी डील

Ramayana Part 1: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, यश समेत कई बड़े सितारों से सजी इस मेगा बजट फिल्म को लेकर अब म्यूजिक राइट्स से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

75 करोड़ में बिके रणबीर-यश की 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स
75 करोड़ में बिके रणबीर-यश की 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स

Ramayana Part 1: हिंदी सिनेमा में इस वक्त बहुचर्चित फिल्म के तौर पर ‘रामायण’ की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियां बटोर रही है। रणबीर कपूर और यश जैसे कई दिग्गज फिल्मी सितारों से सजी इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर अब एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

75 करोड़ रुपये में हुई म्यूजिक राइट्स की डील

किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उसके कई तरह के राइट्स का सौदा किया जाता है, जिसमें डिजिटल, टीवी और म्यूजिक राइट्स जैसी अलग-अलग कैटेगरी शामिल होती हैं। फिलहाल पौराणिक कहानी पर आधारित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण Part-1’ के म्यूजिक राइट्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लगभग 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम और मोटे बजट में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में बेचे गए हैं। यह सौदा मशहूर म्यूजिक कंपनी ‘टी-सीरीज’ (T-Series) के साथ किया गया है। इस डील के बाद अब रामायण के गानों पर टी-सीरीज का लेबल नजर आएगा।

हालांकि, अभी इस मामले की मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस बात के पूरे आसार हैं कि यह डील टी-सीरीज के साथ ही फाइनल हुई है। भूषण कुमार की टी-सीरीज भारत की सबसे पुरानी और बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक है। यूट्यूब पर इसके 314 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जिनकी मदद से फिल्म के गानों को बहुत आसानी से एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। इससे पहले भी रामायण पर आधारित निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने ही खरीदे थे।

30 जुलाई 2026 को रिलीज होगा आधिकारिक ट्रेलर

लंबे समय से दर्शक इस पौराणिक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को जारी किया जाना तय किया गया था, लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की वजह से मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया था।

अब मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर की नई रिलीज डेट तय कर दी है। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। यानी इस गुरुवार को दर्शकों के सामने ‘रामायण’ का आधिकारिक ट्रेलर आ जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale