होंडा ने भारत में अपने नए फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 से पर्दा उठा दिया है। यह मॉडल कंपनी के QC1 और Activa e के बाद भारतीय बाजार के लिए अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा की जरूरतों और पारिवारिक उपयोग को ध्यान में रखकर पेश किया है।
Honda QC3 में 3kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर की IDC क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। वहीं, इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक केवल 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज की जा सकती है।
स्टोरेज की बात करें तो स्कूटर में 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें हेलमेट, किराने का सामान और अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं आसानी से रखी जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें Smart Key तकनीक भी दी गई है, जिससे बिना चाबी निकाले स्कूटर को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकता है।
From pure electric city commuting with the QC3 to raw adventure on the ADV160, today’s launch is officially setting a new benchmark. Which one fits your style?#Honda #Honda2Wheelers #ThePowerOfDreams #Innovation #FutureMobility #ExploreMoreWithHonda pic.twitter.com/ur0EVX3i6H
— Honda 2 Wheelers India (@honda2wheelerin) July 27, 2026
राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Honda QC3 में 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Honda RoadSync कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी डिस्प्ले पर देखने की सुविधा मिलती है।
Honda ने QC3 के साथ अपने नए टू-व्हीलर लाइनअप के तहत कुल 10 मॉडल पेश किए हैं। इनमें ADV 160 स्कूटर, Rebel 300 और Rebel 500 क्रूजर मोटरसाइकिलें, अपडेटेड CB350 सीरीज और XR 300 ऑफ-रोड मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी के इस नए लाइनअप में Honda QC3 अपनी जीरो-एमिशन तकनीक, 145 किलोमीटर की रेंज और आधुनिक फीचर्स के कारण सबसे अधिक चर्चा में बना हुआ है।
