टेस्ला ने लॉन्च की बच्चों के लिए पहली बैलेंस बाइक, 19,000 की कीमत पर स्टॉक हुआ खत्म

Tesla Balance Bike: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री करते हुए बच्चों के लिए एक पैडल-लेस बैलेंस बाइक लॉन्च की है। $225 (करीब ₹19,000) की कीमत वाली इस बाइक का स्टॉक लॉन्च होते ही खत्म हो गया है।

टेस्ला ने लॉन्च की अपनी पहली टू-व्हीलर बाइक
टेस्ला ने लॉन्च की अपनी पहली टू-व्हीलर बाइक

दुनिया की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने एक नए बिजनेस सेगमेंट में कदम रखा है। एलन मस्क की कंपनी ने पहली बार टू-व्हीलर कैटेगरी में एंट्री करते हुए बच्चों के लिए पैडल-लेस बैलेंस बाइक लॉन्च की है। हालांकि यह कोई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर नहीं, बल्कि ऐसी बैलेंस बाइक है जिसे बच्चों को साइकिल चलाने से पहले संतुलन बनाना और हैंडल नियंत्रित करना सिखाने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी ने इस बाइक की कीमत 225 डॉलर रखी है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 19,000 रुपये के बराबर है। लॉन्च के बाद इस बाइक को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका स्टॉक फिलहाल खत्म हो चुका है।

Tesla के अनुसार, यह पैडल-लेस बाइक 2 से 5 साल के बच्चों के लिए बनाई गई है। इस पर अधिकतम 35 किलोग्राम तक वजन वाले बच्चे सवारी कर सकते हैं। बाइक में हल्का मैग्नीशियम फ्रेम दिया गया है, जिससे छोटे बच्चों के लिए इसे संभालना आसान हो जाता है। इसके अलावा सीट को पांच अलग-अलग ऊंचाई के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

टेस्ला ने लॉन्च की अपनी पहली टू-व्हीलर बाइक

यह बाइक बिना मोटर और बिना पैडल के आती है। बच्चे इसे अपने पैरों की मदद से आगे बढ़ाते हैं। इससे उन्हें धीरे-धीरे बैलेंस बनाना, दिशा बदलना और साइकिल चलाने की शुरुआती ट्रेनिंग मिलती है। इसके बाद बच्चे आसानी से सामान्य पैडल वाली साइकिल चलाना सीख सकते हैं।

डिजाइन की बात करें तो इसमें Tesla की मिनिमलिस्ट डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। बाइक के साइड में Tesla का नाम और सामने कंपनी का ‘T’ लोगो दिया गया है। कंपनी बॉक्स में असेंबली के लिए जरूरी सभी टूल्स भी उपलब्ध करा रही है, ताकि इसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सके।

टेस्ला ने लॉन्च की अपनी पहली टू-व्हीलर बाइक

कंपनी के मुताबिक, इस पैडल-लेस बैलेंस बाइक की डिलीवरी अगस्त के अंत तक शुरू होगी। फिलहाल इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale