अमेरिका: ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे अब विदेशी छात्रों को दाखिला देने से रोक दिया है। यह फैसला अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव द्वारा एक पत्र लिखकर किया गया है।
होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव ने पत्र में कहा है कि जो विदेशी छात्र अभी हार्वर्ड में पढ़ रहे हैं, उन्हें अपनी डिग्री पूरी करने के लिए दूसरे यूनिवर्सिटी में एनरोल होना होगा।
इसका सीधा मतलब यह है कि हार्वर्ड अब स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (SEVP) में विदेशी छात्रों का एडमिशन नहीं ले पाएगा। यह इसलिए हुआ है क्योंकि होमलैंड सिक्योरिटी ने हर विदेशी छात्र की जानकारी साझा करने की जो मांग रखी थी, उसके लिए हार्वर्ड प्रशासन तैयार नहीं है।
इस फैसले से यूनिवर्सिटी को विदेशी छात्रों से होने वाला धन का लाभ अब बंद हो जाएगा। यूनिवर्सिटी को पहले से ही सरकारी अनुदान का एक बड़ा हिस्सा बंद हो चुका है।
