रायपुर:10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

Child Abuse
Child Abuse

रायपुर: राजधानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक पर लगा है।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी युवक मासूम को घर से दूसरी जगह ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को इस घटना के बारे में अपने परिजनों को न बताने की धमकी भी दी।

हालांकि, मासूम ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale