Gold Silver Price Today, 17 July 2026: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today, 17 July 2026: वैश्विक बाजार में कमजोरी के चलते आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹760 गिरकर ₹1,42,680 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ समेत अपने शहर के ताजा भाव देखें।

Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)
Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)

Gold Silver Price Today, 17 July 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों और स्पॉट मार्केट में सुस्त मांग के चलते गोल्ड रेट में नरमी देखने को मिली। हालांकि MCX पर सुबह के कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा।

आज भारत में सोने का भाव

आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 14,268 रुपये प्रति ग्राम है, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 76 रुपये कम है। इसके अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,680 रुपये हो गई है, जिसमें 760 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 13,080 रुपये प्रति ग्राम और 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जो कल के मुकाबले 700 रुपये सस्ता हुआ है। 18 कैरेट सोने का रेट 10,705 रुपये प्रति ग्राम और 1,07,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें 570 रुपये की कमी आई है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (प्रति ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
लखनऊ₹14,268₹13,080₹10,705
जयपुर₹14,268₹13,080₹10,705
दिल्ली₹14,268₹13,080₹10,705
पटना₹14,258₹13,070₹10,695
मुंबई₹14,253₹13,065₹10,690
अहमदाबाद₹14,258₹13,070₹10,695
पुणे₹14,253₹13,065₹10,690
कोलकाता₹14,253₹13,065₹10,690
मेरठ₹14,268₹13,080₹10,705
लुधियाना₹14,268₹13,080₹10,705

MCX पर कैसा रहा कारोबार?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 1,40,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 2,15,512 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोने में करीब 1 फीसदी और चांदी में लगभग 2 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका में सोने की कीमतें पिछले छह सप्ताह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रही हैं और इस सप्ताह अब तक इसमें 3 फीसदी से अधिक की कमजोरी आ चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका मजबूत हुई है। इसी वजह से वैश्विक स्तर पर बुलियन बाजार दबाव में बना हुआ है।

आज भारत में चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी आज हल्की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय बाजार में चांदी का भाव 234.90 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 10 पैसे कम है। इसके अनुसार 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,349 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 23,490 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,34,900 रुपये रहा, जिसमें 100 रुपये की कमी दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
लखनऊ₹2,300₹23,000₹2,30,000
जयपुर₹2,300₹23,000₹2,30,000
दिल्ली₹2,349₹23,490₹2,34,900
पटना₹2,300₹23,000₹2,30,000
मुंबई₹2,300₹23,000₹2,30,000
अहमदाबाद₹2,300₹23,000₹2,30,000
पुणे₹2,300₹23,000₹2,30,000
कोलकाता₹2,300₹23,000₹2,30,000
मेरठ₹2,300₹23,000₹2,30,000
लुधियाना₹2,349₹23,490₹2,34,900

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale