Petrol Diesel CNG Price Today: 10 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम स्थिर, क्रूड ऑयल 78 डॉलर के पार

देशभर में 10 जुलाई 2026 को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) और नैचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

आज का पेट्रोल डीजल का भाव
आज का पेट्रोल डीजल का भाव

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी के बावजूद आज यानी 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों और शांति समझौते के उल्लंघन के बाद, अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ की गई बड़ी सैन्य कार्रवाई और तेल प्रतिबंधों में मिली छूट को खत्म करने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
नोएडा101.9695.44
गुरुग्राम102.9795.64
बेंगलुरु111.6899.56
पटना113.6999.67

ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में राहत मिली है। करीब चार महीनों बाद तेल कंपनियों ने एटीएफ की कीमत में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये तक घटाई गई है।

आज प्रमुख शहरों में CNG के दाम (₹ प्रति किलोग्राम)

शहरCNG कीमत
नई दिल्ली83.09
अहमदाबाद82.25
मुंबई86.00
बेंगलुरु90.00
जयपुर90.91
चेन्नई91.50
गुरुग्राम91.70
नोएडा91.70
पुणे92.50
कोलकाता93.50
लखनऊ95.75
हैदराबाद97.00

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale