“मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो”: ISI एजेंट अली हसन से यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की चैट सामने आई

सूत्रों के अनुसार, ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी अली हसन के लगातार संपर्क में थी और उससे काफी बात करती थी।

Jyoti Malhotra’s Chat with ISI Agent Revealed: ‘Arrange My Marriage in Pakistan’
Jyoti Malhotra’s Chat with ISI Agent Revealed: ‘Arrange My Marriage in Pakistan’

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी अली हसन के बीच की एक और वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इस चैट से ज्योति और अली हसन के बीच के रिश्ते और बॉन्डिंग का खुलासा हो रहा है।

चैट में अली हसन ज्योति से कहता है, “जो यार, मेरे दिल से दुआ निकलती है हमेशा कि आप खुश रहो। आप हमेशा हंसते-खेलते रहो। जीवन में कभी कोई गम नहीं आएगा।” इसके जवाब में ज्योति एक हंसी वाले इमोजी के साथ लिखती है, “मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।”

इस चैट से स्पष्ट होता है कि ज्योति का पाकिस्तान के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव था। सूत्रों के अनुसार, ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी अली हसन के लगातार संपर्क में थी और उससे काफी बात करती थी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान पुलिस को ज्योति के 4 बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली है, जिनकी अब गहनता से जांच की जा रही है।

Jyoti Malhotra’s Chat with ISI Agent Revealed: ‘Arrange My Marriage in Pakistan’

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale