पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के गंभीर आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि वह इंदौर से बस द्वारा दिल्ली पहुंची थी, और इस दौरान उसने अशोका ट्रैवल ग्रुप की बस का प्रमोशनल वीडियो भी बनाया था।
ज्योति ने इंदौर के छोटी ग्वाल टोली से यात्रा की शुरुआत की थी और उज्जैन, नीमच, चित्तौड़गढ़ जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का अपने कंटेंट में उल्लेख किया।
अब जांच एजेंसियां इस बात की तहकीकात में जुटी हैं कि क्या इन स्थलों की क्लिपिंग्स, लोकेशन और जानकारियां पाकिस्तान को भेजी गईं।
महाकाल मंदिर सहित अन्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने की आशंका पर एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं।
