जबलपुर: पीएम मोदी कल करेंगे 103 नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, MP के 6 स्टेशन शामिल

पश्चिम मध्य रेलवे से संबंधित मध्य प्रदेश के श्रीधाम, नर्मदापुरम, कटनी साउथ, और शाजापुर के साथ-साथ राजस्थान के 2 स्टेशन भी शामिल हैं।

PM Modi to Inaugurate 103 Redeveloped Railway Stations Tomorrow, Including 6 in Madhya Pradesh
PM Modi to Inaugurate 103 Redeveloped Railway Stations Tomorrow, Including 6 in Madhya Pradesh

जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (22 मई, 2025) देश के 103 नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

इन 103 स्टेशनों में मध्य प्रदेश के भी 6 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें शाजापुर, नर्मदापुरम, ओरछा, श्रीधाम, और सिवनी-कटनी साउथ स्टेशन प्रमुख हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के तहत आने वाले ये सभी 6 स्टेशन भी इस नवीनीकरण परियोजना का हिस्सा हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे से संबंधित मध्य प्रदेश के श्रीधाम, नर्मदापुरम, कटनी साउथ, और शाजापुर के साथ-साथ राजस्थान के 2 स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों का नवीनीकरण ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया गया है, जिसके तहत इन रेलवे स्टेशनों पर अत्यधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale