Ketan Murder Case: हिना खान के बाद भड़कीं एक्ट्रेस आंचल खुराना, मंगेतर सिया गोयल के लिए की ऐसी सजा की मांग

पुणे के ऐतिहासिक ‘लोहागढ़ किले’ में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में यह खौफनाक सच सामने आया है कि मंगेतर सिया गोयल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन की हत्या की पूरी साजिश रची थी।

Ketan Murder Case: हिना खान के बाद भड़कीं एक्ट्रेस आंचल खुराना
Ketan Murder Case: हिना खान के बाद भड़कीं एक्ट्रेस आंचल खुराना

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले पर अब कई टीवी सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस हिना खान ने इस घटना पर दुख और हैरानी जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

हिना खान ने जताया दुख

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। ऐसा लगता है कि उनके लिए सच स्वीकार करने से आसान काम किसी की जान लेना है। आप उसे बख्श सकते थे, बस एक सच बोलकर और उसके बाद XYZ जिसके साथ आपको अपनी जिंदगी बितानी थी आप बिता लेते। क्यों किया? अफसोस केतन मर्डर केस।”

हिना खान ने जताया दुख, कहा- एक सच बोल देते तो जान बच जाती

आंचल खुराना ने भी मांगा इंसाफ

हिना खान से पहले एक्ट्रेस आंचल खुराना ने भी केतन अग्रवाल के लिए इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा, “केतन अग्रवाल सिर्फ 26 साल का था। एक करोड़पति बाप के बेटे का एक अमीर पिता की बेटी से मैरिज फिक्स होता है, क्योंकि दोनों फैमिली बहुत ही क्लोज थी, तो उन्होंने शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी का अफेयर किसी और से था। आप ये बात अपने माता-पिता और मंगेतर को बोल सकती थीं।”

आंचल ने आगे गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “आपने चीजों से निकलने का ये तरीका चुना कि उसको (केतन) को एक टीले से धक्का मार देना। यह महिला और पुरुष के बारे में बात नहीं है। मैं सिर्फ ये कहना चाह रही हूं कि इस जनरेशन को क्या हो रहा है। सिया ने उसका मर्डर करना जरूरी समझा, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वह मां-बाप को सच बोल सके। इस लड़की को भी उस किले से धक्का देकर वहीं बात खत्म कर दो, कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए।”

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था। हालांकि, पुलिस जांच आगे बढ़ने पर मामला कथित तौर पर एक सुनियोजित हत्या का निकला। जांच में सामने आया कि केतन की मंगेतर सिया ने कथित रूप से अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने मंगेतर सिया और उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale