मण्डीदीप: पड़ोसी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, ललितपुर से गिरफ्तार

Mandideep: Neighbor Rapes 5-Year-Old Girl, Arrested in Lalitpur
Mandideep: Neighbor Rapes 5-Year-Old Girl, Arrested in Lalitpur

मण्डीदीप: औद्योगिक क्षेत्र मण्डीदीप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी अंकल बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया और वहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पीड़ित मासूम के परिजनों ने सतलापुर थाने पहुंचकर तुरंत शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉस्को एक्ट और एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।

पुलिस टीम ने 24 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को ललितपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को मण्डीदीप लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale