पन्ना में भालू का आतंक, युवक पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत

भालू के जाने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया।

Panna Under Fear: Bear Attacks Young Man, Creates Panic in Village
Panna Under Fear: Bear Attacks Young Man, Creates Panic in Village

पन्ना (मध्य प्रदेश): पन्ना जिले के ग्राम चिमट में एक खूंखार भालू ने आतंक मचा रखा है। आज सुबह घर के बाहर शौच करने जा रहे 33 वर्षीय एक युवक पर इस भालू ने अचानक हमला कर दिया।

युवक ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन भालू ने उसे दोबारा पकड़ लिया और उस पर फिर से हमला कर दिया। किसी तरह संघर्ष करते हुए युवक ने अपनी जान बचाई। हमले के बाद खून से लथपथ घायल युवक दहशत में काफी देर तक घर के अंदर ही छिपा रहा, क्योंकि भालू घर के बाहर ही खड़ा था।

भालू के जाने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया। यह घटना पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चिमट में हुई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale