जबलपुर/डिंडोरी: सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक महिला से रेप करने के मामले में पंचायत विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज सिंह परिहार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में डिंडोरी जिले में तैनात है।
पीड़िता ने कुंडम थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और फिर अमरकंटक से कुंडम लौटते समय कार में उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी महिला को बस स्टैंड पर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुंडम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जबलपुर से फरार होने की फिराक में था। पीड़िता की एफआईआर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी इंजीनियर को पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
