Bank Holiday Today: ज्यादातर राज्यों में आज (गुरुवार), 28 मई 2026 को बकरीद/ईद-उल-अज़हा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। चूंकि बकरीद एक राजपत्रित अवकाश (गैजेटेड हॉलीडे) है, इसलिए इसे पूरे देश में केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और ज्यादातर राज्य सरकार के कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।
ईद-उल-अजहा के कारण देश भर में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय अब 27 मई को पहले से घोषित छुट्टी के बजाय आज, 28 मई को बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-ज़ुहा के अवसर पर 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026 को बंद रखे गए हैं। वहीं, जम्मू और श्रीनगर में बैंक इस छुट्टी के उपलक्ष्य में पहले ही बंद रहे।
आज कहां खुले हैं और कहां बंद हैं बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के राज्य-वार छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, बकरी ईद के अवसर पर आज देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। अगर बात करें कि आज कहाँ बैंक बंद नहीं हैं, तो ओडिशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन चार राज्यों को छोड़कर देश के अन्य सभी हिस्सों में आज बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।
गौरतलब है कि त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, भारत में सभी शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को, साथ ही सभी रविवार को भी बंद रहते हैं। चूंकि 28 मई ज्यादातर इलाकों में एक कामकाजी दिन (वर्किंग डे) है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से राज्य-वार छुट्टी की अधिसूचना पर निर्भर करता है।
क्यों मनाई जाती है बकरीद?
बकरीद, जिसे ईद-अल-अधा या ईद-उल-ज़ुहा के नाम से भी जाना जाता है, बलिदान का एक प्रमुख इस्लामी त्योहार है। इसे दुनिया भर में इस्लामी कैलेंडर के महीने ‘ज़ुल-हिज्जा’ की 10 तारीख को पूरी अकीदत के साथ मनाया जाता है।
