अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद में मध्यस्थता की पेशकश के बाद, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
पिगॉट ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीजफायर व्यवस्था से संतुष्ट है और यह दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका का प्राथमिक उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता कायम रह सके।
#WATCH कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के राष्ट्रपति ट्रंप के इच्छुक होने पर, अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रधान प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, "… हम सीजफायर देखकर खुश हैं। हम दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत को प्रोत्साहित करना और देखना चाहते… pic.twitter.com/1NqKyZQGvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
