डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश: वॉशिंगटन में डिनर इवेंट के दौरान फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को दबोचा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार रात एक डिनर इवेंट के दौरान हमले की कोशिश की गई। कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय संदिग्ध कोल एलेन ने होटल के भीतर फायरिंग की, जिसमें एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रंप, मेलानिया और जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकाला और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश नाकाम, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को दबोचा
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश नाकाम, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को दबोचा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी समय के अनुसार शनिवार रात एक डिनर इवेंट के दौरान संदिग्ध हमलावर ने फायरिंग की, लेकिन यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल एलेन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना रात करीब 8:30 बजे उस समय हुई, जब उसने मुख्य सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हो गया, हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट के चलते उसकी जान बच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने एक लंबे हथियार को मौके पर ही असेंबल किया और फायरिंग करते हुए बॉलरूम की ओर बढ़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह होटल के भीतर ही ठहरा हुआ था, जिससे उसे अंदर पहुंचने में आसानी हुई।

वॉशिंगटन डीसी पुलिस के प्रमुख जेफ्री कैरोल ने बताया कि आरोपी होटल के एक ऐसे हिस्से में मौजूद था, जहां उस समय सुरक्षा निगरानी कम थी। वहीं, घटना के पीछे के मकसद को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और जांच जारी है।

फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग घबरा गए और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए। इस दौरान सीक्रेट सर्विस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान जारी कर सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों ने बेहद तेजी और बहादुरी के साथ काम करते हुए संभावित बड़े खतरे को टाल दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale