The Kerala Story 2 OTT Release Confirmed: बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन के बाद अब ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब सात हफ्तों तक थिएटरों में टिके रहने के बाद अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट
फिल्म के कारोबार की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मात्र 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत निकालने के साथ-साथ मेकर्स को करीब 24.25 करोड़ रुपये का मुनाफा भी कमा कर दिया है। फिल्म की इस सफलता के बाद से ही फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
विपुल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम होगी। ज़ी5 ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्लेटफॉर्म ने फिल्म की थीम पर रोशनी डालते हुए लिखा कि हर परफेक्ट रोमांस के पीछे एक सोची-समझी साजिश छिपी हो सकती है। यह फिल्म दिव्या, नेहा और सुरेखा जैसी लड़कियों के उन सुनहरे सपनों की कहानी है जो अचानक एक खौफनाक हकीकत में बदल जाते हैं।
Behind every “perfect” romance can lie a calculated trap. Witness the moment Divya, Neha, and Surekha’s dreams spiraled into a nightmare.
— ZEE5Official (@ZEE5India) April 24, 2026
Watch #TheKeralaStory2, streaming from 8th May on ZEE5.#TheKeralaStory2OnZee5#TheKeralaStory2GoesBeyond #ShowYourDaughters… pic.twitter.com/TMdec083gG
स्ट्रीमिंग की तारीख
टीटी दर्शकों के लिए यह फिल्म 8 मई से ज़ी5 पर उपलब्ध होगी। थिएटर में फिल्म न देख पाने वाले दर्शक अब घर बैठे इस चर्चित सीक्वल का लुत्फ उठा सकेंगे। फिल्म की कहानी उन संवेदनशील और गंभीर मुद्दों को आगे बढ़ाती है, जिसने इसके पहले भाग के दौरान देशभर में काफी चर्चा बटोरी थी।
