Gold Silver Price Today 11 April 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच तेजी, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today 11 April 2026: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हालांकि, बीते दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं आज साप्ताहिक अवकाश होने के चलते घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग बंद है।

Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)
Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)

Gold Silver Price Today 11 April 2026: साप्ताहिक अवकाश के कारण भले ही आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग बंद है, लेकिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के चलते आज सोने के दाम में प्रति ग्राम ₹49 तक की बढ़ोतरी देखी गई।

सोने की कीमतों में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,299 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है, जो कल के मुकाबले ₹49 अधिक है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव ₹45 बढ़कर ₹14,025 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट ₹37 की तेजी के साथ ₹11,478 प्रति ग्राम हो गया है।

प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम (1 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (99.9%)22 कैरट सोना (91.6%)18 कैरट सोना (75%)
लखनऊ₹15,251₹13,981₹11,442
जयपुर₹15,251₹13,981₹11,442
दिल्ली₹15,251₹13,981₹11,442
पटना₹15,241₹13,971₹11,432
मुंबई₹15,236₹13,966₹11,427
अहमदाबाद₹15,241₹13,971₹11,432
पुणे₹15,236₹13,966₹11,427
कोलकाता₹15,236₹13,966₹11,427
मेरठ₹15,251₹13,981₹11,442
लुधियाना₹15,251₹13,981₹11,442

MCX पर सोने का रेट (MCX Gold Rates)

MCX गोल्ड जून वायदा 0.60% गिरकर 1,52,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं MCX सिल्वर मई वायदा 0.70% गिरकर 2,42,067 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

डॉलर इंडेक्स 0.10% बढ़कर 98.93 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया। यह स्थिति तब बनी जब US फेडरल रिजर्व का पसंदीदा महंगाई मापदंड पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर्स (PCE) इंडेक्स फरवरी में सालाना आधार पर 2.8% बढ़ गया। अब निवेशकों की नजर मार्च महीने के US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा पर है, जो जल्द जारी होने वाला है।

भारत में चांदी की कीमत (Silver Price Today)

अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों के चलते चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.01% यानी 26 रुपये बढ़कर 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले यह 2,43,274 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

बताया जा रहा है कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 2,39,934 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही भाव मान्य रहेगा।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹2,601₹26,010₹2,60,100
जयपुर₹2,601₹26,010₹2,60,100
दिल्ली₹2,601₹26,010₹2,60,100
पटना₹2,601₹26,010₹2,60,100
मुंबई₹2,601₹26,010₹2,60,100
अहमदाबाद₹2,601₹26,010₹2,60,100
पुणे₹2,601₹26,010₹2,60,100
कोलकाता₹2,601₹26,010₹2,60,100
मेरठ₹2,601₹26,010₹2,60,100
लुधियाना₹2,601₹26,010₹2,60,100

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale