Gold Silver Price Today 12 March 2026: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: निवेश के लिए सुनहरा मौका, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 12 March 2026: बीते कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज इस रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। 12 मार्च को सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

Gold And Silver Price Today
Gold And Silver Price Today

Gold Silver Price Today 12 March 2026: बीते कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज इस रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। 12 मार्च को सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है, जिसकी वजह से सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक जब US Dollar मजबूत होता है तो निवेशक सोने से दूरी बनाने लगते हैं। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया के तनाव का असर भी कीमती धातुओं के बाजार पर दिखाई दे रहा है।

भारत में आज का सोने का भाव

आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,62,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले यह 1,63,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है और आज इसका भाव 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

18 कैरेट सोने के दाम में भी कमी आई है। आज इसका भाव 1,21,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बुधवार को यह 1,22,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

भारत के कई बड़े शहरों में सोने का दाम (प्रति 1 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (आज, प्रति 1 ग्राम)22 कैरट सोना (आज, प्रति 1 ग्राम)18 कैरट सोना (आज, प्रति 1 ग्राम)
दिल्ली₹16,237₹14,885₹12,182
मुंबई₹16,222₹14,870₹12,167
कोलकाता₹16,222₹14,870₹12,167
इंदौर₹16,227₹14,875₹12,172
बैंगलोर₹16,222₹14,870₹12,167
चेन्नई₹16,331₹14,970₹12,700
हैदराबाद₹16,222₹14,870₹12,167

भारत में आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के माहौल के बीच चांदी की चमक भी कुछ फीकी पड़ी है। आज भारत में चांदी की कीमत 280 रुपये प्रति ग्राम और 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में एक किलो चांदी का भाव 2,80,000 रुपये है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद जैसे दक्षिणी शहरों में यह 2,90,000 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव के कारण आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale