सिरसा में रहस्यमय धमाका: लाल रोशनी के साथ हुआ तेज ब्लास्ट, जांच एजेंसियां अलर्ट पर

घटना के बाद बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े फोटो और CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहे हैं

Mysterious Blast with Red Light in Sirsa Puts Investigation Agencies on Alert
Mysterious Blast with Red Light in Sirsa Puts Investigation Agencies on Alert

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार देर रात आसमान में अचानक लाल रोशनी दिखाई दी और कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए या डर के मारे भीतर ही दुबक गए।

घटना के बाद बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े फोटो और CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहे हैं, हालांकि सिरसा प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रहस्य बने इस धमाके को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale