Gold Silver Price Today February 22, 2026: देशभर में शादियों की धूम के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने खरीदारों को बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में घोषित 10% ग्लोबल टैरिफ और ट्रेड वॉर की आशंकाओं ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की मांग बढ़ने से भारतीय बाजारों में कीमतें आसमान छू रही हैं।
सोने का आज का ताजा भाव (Gold Rate Today)
आज भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹15,943 प्रति ग्राम तक पहुंच गई है। आभूषणों के लिए सबसे अधिक मांग वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,615 प्रति ग्राम पर बना हुआ है।
भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम (1 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट सोना आज | 22 कैरट सोना आज | 18 कैरट सोना आज |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,943 | ₹14,615 | ₹11,961 |
| जयपुर | ₹15,943 | ₹14,615 | ₹11,961 |
| दिल्ली | ₹15,943 | ₹14,615 | ₹11,961 |
| पटना | ₹15,933 | ₹14,605 | ₹11,951 |
| मुंबई | ₹15,928 | ₹14,600 | ₹11,946 |
| अहमदाबाद | ₹15,933 | ₹14,605 | ₹11,951 |
| पुणे | ₹15,928 | ₹14,600 | ₹11,946 |
| कोलकाता | ₹15,928 | ₹14,600 | ₹11,946 |
| मेरठ | ₹15,943 | ₹14,615 | ₹11,961 |
| लुधियाना | ₹15,943 | ₹14,615 | ₹11,961 |
चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल
चांदी की कीमतों ने भी खरीदारों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आज चांदी की कीमत ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को अब ₹27,500 खर्च करने पड़ रहे हैं।
भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| जयपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| दिल्ली | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पटना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मुंबई | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पुणे | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कोलकाता | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मेरठ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लुधियाना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
ट्रंप टैरिफ का असर और बाजार का रुख
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के पिछले टैरिफ को रद्द करने और उसके तुरंत बाद ट्रंप द्वारा नए 10% ग्लोबल टैरिफ की घोषणा ने वैश्विक निवेशकों को डरा दिया है। इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है। भारतीय बाजार में शादी के सीजन की स्थानीय मांग ने भी आग में घी का काम किया है।
