वाशिंगटन, डी.सी.: भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संघर्ष के मद्देनजर, संयुक्त राज्य अमेरिका मध्यस्थता के प्रयास कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए बताया कि विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मार्को रुबियो इस प्रयास में शामिल हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार को कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द खत्म हो। वह समझते हैं कि यह विवाद दशकों पुराना है, लेकिन उनके दोनों देशों के नेताओं से अच्छे संबंध हैं।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका इस मामले में शांति स्थापना में सहयोग देना चाहता है लेकिन सीधी दखलअंदाजी से बच रहा है।
