ब्रज की होली में रंगों में मिलावट का शक, मुसलमानों की एंट्री पर रोक की मांग—फलाहारी बाबा का CM योगी को पत्र

कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर होली के अवसर पर मुसलमानों के प्रवेश और उनके रंग बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Falhari Baba Writes to CM Yogi Alleging Tainted Holi Colors in Braj, Demands Restriction on Muslims
Falhari Baba Writes to CM Yogi Alleging Tainted Holi Colors in Braj, Demands Restriction on Muslims

मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास केस के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर होली के दौरान मुसलमानों की मंदिरों के आसपास एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में फलाहारी ने यह भी लिखा कि इन लोगों को होली के रंग बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनका दावा है कि ये लोग मंदिरों के आसपास रंग बेचते हैं और हिंदुओं के प्रति नफरत रखते हैं।

पत्र में दिनेश फलाहारी ने कहा, “हमारे पवित्र होली के त्योहार में मुसलमानों को दूर रखा जाए। ये लोग मंदिरों के आसपास दुकान लगाकर होली के रंग बेचते हैं और हमारे त्योहार में शामिल होकर नफरत फैलाते हैं।”

इसके अलावा उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि कुछ लोग होली के रंग में कांच मिला सकते हैं, थूक सकते हैं और इस तरह हमारे पवित्र त्योहार में लव जिहाद जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि ऐसे व्यक्ति जो नाम बदलकर और पहचान छिपाकर दुकानों में होली के रंग बेचते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Falhari Baba Writes to CM Yogi Alleging Tainted Holi Colors in Braj, Demands Restriction on Muslims

दिनेश फलाहारी की यह मांग धार्मिक और सांप्रदायिक विवादों के बीच सुर्खियों में है, और यह मामला आगामी होली के अवसर पर चर्चा का विषय बन सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale