Shukra Rashi Parivartan 2026: प्रेम, सौंदर्य और वैभव के कारक शुक्र ग्रह 6 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में पहले से बुध और राहु विराजमान हैं, जिन पर बृहस्पति की दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में शुक्र का बुध और राहु के साथ गोचर रिश्तों और आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव लेकर आने वाला माना जा रहा है। शुक्र कुंभ राशि में 2 मार्च 2026 तक रहेंगे, इसके बाद वे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव में होगा। इससे समाज में सक्रियता बढ़ेगी। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान एक से अधिक माध्यमों से आय हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह गोचर दशम भाव में होगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और दिनचर्या संतुलित रहेगी। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। परिवार के सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर भाग्य भाव में होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन या यात्रा संभव है। उच्च शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पिता और गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में गहराई महसूस करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र अष्टम भाव में गोचर करेगा। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थी, सर्जन, सीए, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को अचानक धन और सफलता मिल सकती है। इस दौरान सट्टा या जोखिम भरे निवेश से बचें। स्वास्थ्य और वाणी पर विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर सप्तम भाव में होगा। लग्न पर दृष्टि के कारण व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ससुराल से धन या उपहार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शुक्र छठे भाव में गोचर करेगा। आंखों और सेहत का विशेष ध्यान रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं, लेकिन विरोधी परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी होगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी। खेल, फिल्म, लेखन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और मां से आत्मीयता बढ़ेगी। योग और साधना के लिए अच्छा समय है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह गोचर तीसरे यानी पराक्रम भाव में होगा। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। मार्केटिंग, ट्रैवल, मीडिया और कमीशन से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन बिजनेस से लाभ होगा। छोटी यात्राओं के योग हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी और लोग आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे। वाणी में मिठास और आकर्षण रहेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। ससुराल से उपहार मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न भाव में गोचर करेगा। व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा और लुक पर विशेष ध्यान देंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में सच्चाई बनाए रखना जरूरी है। मां के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर में अधिक समय बिताने का मन करेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लिए शुक्र बारहवें भाव में गोचर करेगा। इच्छाओं की पूर्ति के लिए खर्च बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि अधिक खर्च से घरेलू तनाव न बढ़े। आयात-निर्यात या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।
