Colombia Plane Crash: कोलंबिया में बुधवार से लापता Beechcraft 1900 विमान का मलबा अधिकारियों ने पहाड़ी इलाके ‘कैटटुम्बो’ (Catatumbo) से खोज निकाला है। दुखद खबर यह है कि इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 13 यात्री और 2 क्रू सदस्य शामिल थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतकों में कोलंबियाई संसद के सदस्य डियोजेनेस किंतेरो और आगामी चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो भी अपनी टीमों के साथ शामिल थे।
फ्लाइट NSE 8849 ने बुधवार सुबह कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से महज 11 मिनट पहले इसका रडार संपर्क टूट गया। यह विमान कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास लापता हुआ था। जिस दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्र में विमान का मलबा मिला है, वह अपने खराब मौसम के लिए जाना जाता है। इसी कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव दल और तलाशी अभियान को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
A plane crash in northeast Colombia on Wednesday killed all 15 people on board, including a local lawmaker, state-run airline Satena said.
— DZRH NEWS (@dzrhnews) January 29, 2026
The Beechcraft 1900 twin-engined turboprop plane took off before noon from Cucuta, on the border with Venezuela, for a short flight to the… pic.twitter.com/Pn6KznIVu0
कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी और एयरोस्पेस फोर्स के जांचकर्ता अब दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मलबे की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या खराब मौसम के कारण। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर (601) 919 3333 भी जारी किया है। इस घटना से कोलंबिया के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है, क्योंकि इसमें एक सक्रिय सांसद और उनके सहयोगियों की जान चली गई है।
