अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान, भारत-पाकिस्तान स्थिति पर बारीकी से नज़र, शांति की अपील

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालातों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि यह स्थिति जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

Secretary Marco Rubio
Secretary Marco Rubio

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालातों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि यह स्थिति जल्द ही समाप्त हो जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे हालात पर बारीकी से नज़र रख रहा हूँ। मैं आज पहले अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों से सहमत हूँ कि उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द ही समाप्त हो जाएगी।”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करते हुए इस स्थिति को “शर्म की बात” बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही कुछ होने की आशंका थी, और अब उनकी यही उम्मीद है कि यह सब बहुत जल्द खत्म हो जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात पहलगाम आतंकवादी हमले का संदर्भ देते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले विश्व नेता थे जिन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उनसे बात की थी और आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए हर संभव मदद की पेशकश की थी। अमेरिका अब इस तनावपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयासरत है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale