इस्लामाबाद/गुलिस्तान: एक तरफ बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादी सक्रिय हैं, तो दूसरी तरफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के बढ़ते हमलों ने इस क्षेत्र में पाकिस्तान की पकड़ को कमजोर कर दिया है।
रविवार को बलूचिस्तान के गुलिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय पर वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) से भीषण हमला किया, जिससे इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
उसी रात गुलिस्तान में ही, पाकिस्तानी बलों की किला अब्दुल्ला स्थित छावनी पर TTP ने एक आत्मघाती हमला किया। इस जबरदस्त धमाके में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
Breaking 🚨 Pakistan 🇵🇰
— Islamist Cannibal (@Raviagrawal300) May 18, 2025
A suicide bomb attack took place opposite Jabbar Market in Gulistan Bazaar of Killa Abdullah district of South Pashtunkhwa.
Soon after, Pakistani Forces personnel present there also opened fire on the public.
As a result, 4 people have been killed so… https://t.co/tzx7n5NqbO pic.twitter.com/ueQBjltw7i
इसके अलावा, TTP ने एक पाकिस्तानी फौजी को पकड़ लिया है और उसका वीडियो भी जारी किया है।
