वॉशिंगटन: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका युद्ध रोकना चाहता है तो उसे इजरायल को यह कहने की जरूरत है, तो ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इजरायल से युद्ध रोकने का अनुरोध नहीं करेगा।
ट्रंप का मानना है कि जो देश युद्ध जीत रहा है, उसे यह कहना कि युद्ध रोक दो – आसान नहीं है। यह टिप्पणी इजरायल के सैन्य अभियानों में अमेरिकी दृष्टिकोण को दर्शाती है।
यूरोप के देशों की भूमिका पर बात करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि यूरोप के देश युद्ध रोकने की बातचीत में कामयाब नहीं होंगे। उनके अनुसार, ईरान उनसे नहीं, बल्कि अमेरिका से बात करना चाहता है।
