अमेरिका के राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख चेहरा डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में अप्रवासियों द्वारा हो रही हिंसा पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इन घटनाओं को “विदेशी आक्रमण” करार देते हुए कहा कि “अमेरिकी सेना की पीढ़ियों ने विदेशों में इसलिए बलिदान नहीं दिया था, ताकि हमारे अपने घर में तीसरी दुनिया जैसी अराजकता फैल जाए।”
ट्रंप ने साफ कहा कि उन्होंने लॉस एंजेलिस में हज़ारों नेशनल गार्ड्स और यूएस मरीन को तैनात किया है और फेडरल एजेंसी ICE (Immigration and Customs Enforcement) के एजेंट्स पर किसी भी प्रकार के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रंप ने कहा, ““हम अमेरिका के किसी शहर को विदेशी दुश्मनों द्वारा कब्जा करने नहीं देंगे। यह सिर्फ एक कानून व्यवस्था का मसला नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की संप्रभुता और सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।”
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 2, 2025
