अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीब 1 घंटे 15 मिनट तक बातचीत हुई। ट्रंप ने बताया था कि बातचीत में यूक्रेन पर हुए रूसी हमले और मौजूदा हालातों पर चर्चा हुई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
पोस्ट डिलीट करने की वजह यह सामने आई कि पुतिन ने बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि रूस अब यूक्रेनी सरकार से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा।
पुतिन ने यूक्रेनी सेना को ‘आतंकी’ करार देते हुए कहा, “आतंकवादियों से कैसे बातचीत की जाए? सैन्य कार्रवाई रोककर उन्हें इनाम क्यों दिया जाए?”
