वेनेजुएला पर अमेरिकी शिकंजा: ट्रंप प्रशासन ने मादुरो के तीन भतीजों और छह क्रूड ऑयल टैंकरों पर लगाए नए प्रतिबंध

US Tightens Grip on Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने गुरुवार को मादुरो के तीन भतीजों और अन्य लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों में छह क्रूड ऑयल टैंकर और उनसे जुड़ी शिपिंग कंपनियाँ भी शामिल हैं।

Trump Administration Imposes New Sanctions on Three Maduro Nephews and Six Crude Oil Tankers
Trump Administration Imposes New Sanctions on Three Maduro Nephews and Six Crude Oil Tankers

US Tightens Grip on Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने गुरुवार को मादुरो के तीन भतीजों और अन्य लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों में छह क्रूड ऑयल टैंकर और उनसे जुड़ी शिपिंग कंपनियाँ भी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक प्रतिबंधित ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया है। इसी के साथ पनामा के बिजनेसमैन रेमन कैरेटेरो पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिन पर वेनेजुएला का तेल ट्रांसपोर्ट करने का आरोप है।

अमेरिका ने कहा है कि कैरेटेरो ने वेनेजुएला सरकार को तेल शिपमेंट में मदद की और उसका मादुरो-फ्लोरेस परिवार के साथ व्यावसायिक संबंध रहा है। अमेरिकी वित्त विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने प्रतिबंधों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य इन लोगों की अमेरिका में मौजूद किसी भी प्रॉपर्टी या वित्तीय संपत्ति तक पहुँच को रोकना है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने आरोप लगाया कि निकोलस मादुरो और उनके सहयोगी अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई बढ़ा रहे हैं, जिससे अमेरिकी नागरिकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सरकार मादुरो शासन और उससे जुड़ी कंपनियों को उनके अपराधों के लिए लगातार जिम्मेदार ठहरा रही है।

यह मामला नया नहीं है। मादुरो के परिवार का नाम पहले भी अमेरिका के साथ कई विवादों में सामने आ चुका है। अक्टूबर 2022 में वेनेजुएला ने सात अमेरिकी नागरिकों को जेल से रिहा किया था, जिसके बदले में अमेरिका ने मादुरो के रिश्तेदार फ्लोरेस और कैंपो को रिहा किया था। दोनों को 2015 में हैती में DEA की एक कार्रवाई में पकड़ा गया था और एक साल बाद न्यूयॉर्क की अदालत में ड्रग्स तस्करी के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale