अंग्रेजी नहीं, फ्रेंच में गूंजी थरूर की आवाज: मॉस्को में पाकिस्तान को ‘आतंकवाद का प्रायोजक’ कहा

थरूर ने यह बयान भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में दिया। उनका भाषण न केवल राजनयिक रूप से सटीक, बल्कि सशक्त और नपे-तुले शब्दों में भारत की स्थिति स्पष्ट करने वाला था।

Tharoor Speaks French in Moscow, Calls Pakistan 'Sponsor of Terrorism'
Tharoor Speaks French in Moscow, Calls Pakistan 'Sponsor of Terrorism'

नई दिल्ली/मास्को: कांग्रेस सांसद और संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शशि थरूर ने रूस के मास्को शहर में चल रहे एंटी-टेरर समिट में फ्रेंच भाषा में बोलते हुए पाकिस्तान को आमंत्रित किए जाने पर भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई पर चर्चा हो और उसी मंच पर पाकिस्तान को स्थान दिया जाए, जो आतंकवाद का प्रायोजक रहा है, यह बात भारत के लिए अस्वीकार्य है।

थरूर ने यह बयान भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में दिया। उनका भाषण न केवल राजनयिक रूप से सटीक, बल्कि सशक्त और नपे-तुले शब्दों में भारत की स्थिति स्पष्ट करने वाला था।

मास्को रवाना होने से पहले थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की थी। इसी को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बिना थरूर का नाम लिए तंज कसा। उन्होंने कहा था कि “कुछ लोग उड़ने लगे हैं।”

थरूर ने इसका जवाब बड़ी शालीनता से दिया। उन्होंने कहा, “पंख हमारे हैं और आसमान किसी की मिल्कियत नहीं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale