क्वेटा: बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़ा हमला करते हुए पाकिस्तानी सेना के दस जवानों को मार गिराया है। BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
BLA के अनुसार, यह हमला क्वेटा के नजदीक मार्गट इलाके में पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर किया गया। हमले में रिमोट-कंट्रोल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया, जिससे सेना का एक वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया और उसमें सवार सभी 10 जवान मारे गए।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को अपने सशस्त्र प्रतिरोध का हिस्सा बताया है और चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनके अभियान और तेज होंगे। इस घटना से बलूचिस्तान में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और गंभीर हो गई है।

Baloch Liberation Army blew up a vehicle full of Pakistani soldiers in Quetta, Pakistan with a remote-controlled IED.
— Randomsena (@randomsena) April 25, 2025
10 Pakistani soldiers has been killed in this attack. 😂
pic.twitter.com/6wxo5lSAUa
