इज़राइल का दावा: हमास प्रमुख मुहम्मद सिनवार गाजा में इजराइली हमले में मारा गया

मुहम्मद सिनवार अक्टूबर 2024 में अपने भाई यह्या सिनवार के मारे जाने के बाद आतंकवादी समूह का प्रमुख बन गया था।

Israel Claims Hamas Head Mohammed Sinwar Killed in Gaza Strike
Israel Claims Hamas Head Mohammed Sinwar Killed in Gaza Strike

गाजा/यरुशलम: इज़राइल ने दावा किया है कि हमास के प्रमुख मुहम्मद सिनवार को गाजा में इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने मार गिराया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को खुद इस बात की पुष्टि की।

नेतन्याहू ने बताया कि सिनवार इस महीने की शुरुआत में एक इजराइली हवाई हमले में मारा गया था। मुहम्मद सिनवार अक्टूबर 2024 में अपने भाई यह्या सिनवार के मारे जाने के बाद आतंकवादी समूह का प्रमुख बन गया था। इजराइल इसे हमास के खिलाफ अपने अभियान में एक बड़ी सफलता मान रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale