इज़राइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इज़राइल ने पुष्टि की है कि उस पर मिसाइल हमला हुआ, लेकिन सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
हालांकि, ईरानी मिसाइलों के कुछ टुकड़े तेल अवीव तक पहुंच गए, जिससे शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के अनुसार, धमाकों की आवाज़ से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
एक अन्य बड़ी घटना में ईरान ने इज़राइल का एक फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में जेट का पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकलता और जान बचाता दिखाई दे रहा है।
